रांची, जुलाई 14 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची पुलिस ने सेंट्रल कोल फिल्ड लिमिटेड के महाप्रबंधक कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने का खुलासा कर दिया है। रंगदारी भाकपा माओवादी के कोयल शंख जोन कमेटी के सदस्य मनोज के नाम से मांगी गई थी। पुलिस की टीम ने रविवार को गुप्त सूचना पर नक्सली पर्चा के साथ चार माओवादियों को खलारी के बंगला चट्टी नदी के पास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार माओवादियों के पास से लोडेड पिस्टल के अलावा तीन गोली, सात पीस प्रतिबंधित संगठन माओवादी कम्युनिष्ट का पर्चा, लेटर पैड आदि बरामद हुए हैं। गिरफ्तार माओवादियों में लातेहार के योगेंद्र गंझू उर्फ पवन गंझू व मुकेश गंझू, मैक्लुस्कीगंज के मनु गंझू और खलारी निवासी राज कुमार नाहक शामिल हैं। योगेंद्र गंझू जेल से दस साल बाद 2022 में छूटा था। इसके बाद वह कोय...