कोडरमा, जनवरी 2 -- कोडरमा। लेबर कोड के खिलाफ 12 फरवरी को आहूत देशव्यापी हड़ताल को लेकर सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (सीटू) के राज्य सचिव संजय पासवान ने कई बातें कही। वे आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में 31 दिसंबर से चल रहे सीटू के 18वें राष्ट्रीय सम्मेलन में महासचिव तपन सेन द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन पर चर्चा में भाग ले रहे थे। सीटू का 18वां राष्ट्रीय सम्मेलन आंध्र प्रदेश यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमलता द्वारा लाल झंडा फहराने के साथ शुरू हुआ, जो 4 जनवरी तक चलेगा। सम्मेलन में झारखंड से 15 प्रतिनिधियों सहित देशभर से करीब 1300 प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ ट्रेड यूनियन्स के महासचिव पम्बिस किरिटसिस ने भी सम्मेलन को संबोधित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.