कुशीनगर, दिसम्बर 3 -- पडरौना, निज संवाददाता। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के ढोलहा गांव के गुलहरिया टोला के बाद पिपरा खुर्द के दो बच्चों की मौत को देखते हुए सीएमओ ने जिले के मेडिकल कॉलेज के पीआईसीयू में 10 बेड का वार्ड आरक्षित करा दिया है। यदि गंभीर हालत में कोई बच्चा आता है तो उसे इस वार्ड में भर्ती किया जाएगा। मेडिकल कॉलेज कुशीनगर और बीआरडी मेडिकल कॉलेज में एक-एक नोडल अधिकारी को नामित कर दिया गया है। सभी संबंधित लोगों को उनके संपर्क नंबर मुहैया कराये जा रहे हैं। ताकि कुशीनगर जिले का कोई भी मरीज इन दोनों अस्पतालों में भर्ती कराया जाता है तो इसकी सूचना मिल सके। उसके बाद उनका फॉलोअप हो सके तथा फौरी तौर पर चिकित्सकीय सुविधाएं मुहैया कराई जा सकें। ढोलहा गांव के गुलहरिया टोला में 24 घंटे के भीतर मंजू, खुशी और कृष नाम के तीन बच्चों की मौत के बाद अब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.