गुड़गांव, जनवरी 24 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। चक्कपुर इलाके में पैसों के मामूली विवाद ने एक खूनी मोड़ ले लिया। एक किराए के मकान की तीसरी मंजिल पर बहस के दौरान एक युवक ने अपने ही पड़ोसी को छत से नीचे धक्का दे दिया। करीब 40 फीट की ऊंचाई से गिरने के कारण 48 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया है, जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस ने शुक्रवार को सेक्टर-29 थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान राजस्थान निवासी विक्रम सिंह के रूप में हुई है, जो चक्कपुर में रहकर एक रेजिडेंशियल सोसाइटी में काम करता था। आरोपी मोबिन जो मूल रूप से मथुरा का रहने वाला है, उसी बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर रहता था। दोनों के बीच अक्सर दो-तीन हजार रुपये का लेनदेन होता रहता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.