बागपत, जनवरी 31 -- बड़ौत। नगर के बाजार में गुरुवार रात रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। एक पक्ष के साथ हिंदू संगठन के लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली में धरना दिया। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। नगर की नेहरू रोड निवासी देवेन्द्र कश्यप ने बताया कि आरिफ को 35 हजार रुपये उधार दे रखे हैं। वह कई दिनों से अपने रुपये वापस मांग रहा था, लेकिन आरिफ रुपये नहीं दे रहा था। गुरुवार रात वह आरिफ की दुकान पर उससे रुपये मांगने पहुंचा तो उसके साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान वहां पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहां खड़े कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलि...