रुद्रपुर, अप्रैल 25 -- 20 हजार की नगदी लूटने का आरोप रुद्रपुर, संवाददाता। पैसे के लेनदेन पर पिता-पुत्र पर एक युवक से मारपीट कर उससे 20 हजार की लूटने का आरोप लगा है। पीड़ित की तहरीर पर गुरुवार को पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांधी कालोनी वार्ड 27 निवासी हरीश कुमार यादव पुत्र विशन चन्द्र यादव ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि बीते 23 अप्रैल शाम सात बजे वह किसी काम से स्कूटी से इंदिरा कालोनी जा रहा था। रास्ते में प्रेमपाल गंगवार पुत्र खेमकरन को देख उन्होंने स्कूटी रोक दी और उससे बात करने लगे। प्रेमपाल ने उससे कई वर्ष पूर्व 72 हजार रुपये लिए थे, लेकिन रकम वापस नहीं की थी। प्रेमपाल उन्हें बात करते हुए एक सुनसान स्थान पर लेकर गया। आरोप है कि यहां प्रेमपाल ने उससे मारपीट की और ईंट से सिर पर वार किया। प्रेमपाल के पिता खेमकरन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.