लखनऊ, मई 9 -- लखनऊ। विशेष संवाददाता चीन में आगामी 15 मई से अंतर्राष्ट्रीय फुटवियर प्रदर्शनी 2025 का आयोजन होने जा रहा है। इसमें भारत की ओर से चर्म उद्योग से जुड़े निवेशक, विशेषज्ञ, अधिकारियों का दल भी शिरकत करेगा। यूपी की ओर प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास आलोक कुमार, निदेशक उद्योग के विजयेंद्र पांडियन व अन्य अधिकारी 13 मई को चीन जाएंगे। चीन गॉनजाऊ चर्म उद्योग का विश्वस्तरीय हब माना जाता है। यूपी के अलावा तमिलनाडु भी इसमें खास तौर पर शिरकत करेगा। लेदर इंडस्ट्री में यूपी व तमिलनाडु काफी आगे हैं। इस प्रदर्शनी में दुनिया भर के 2000 से ज्यादा निवेशक व विशेषज्ञ शामिल होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.