संवाददाता, दिसम्बर 10 -- यूपी के गोंडा में शादी के बाद बहू के स्वागत में आयोजित एक रिसेप्शन समारोह के दौरान चीख-पुकार मच गई। यहां एक खानसामा ने एक लड़के पर खौलता हुआ तेल उड़ेल दिया। लड़के ने खानसामा को डांस कर रही महिलाओं का वीडियो बनाने से मना किया था। खानसामा इसी पर भड़का और उसने लड़के पर खौलता हुआ तेज उड़ेल दिया। गंभीर रूप से झुलसे युवक को अयोध्या मेडिकल कॉलेज से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गोंडा के फत्तेपुर गांव के रहने वाले खन्नू गुप्ता ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि शनिवार की रात उसके बेटे के शादी के बाद घर पर प्रीतिभोज का कार्यक्रम था। इसमें रिश्तेदारों की महिलाएं और लड़कियां डीजे पर डांस कर रही थीं। इसी दौरान रात करीब 11 बजे भोजन बनाने के लिए बुलाया गया कनकपुर निवासी कारीगर...