लातेहार, जनवरी 14 -- लातेहार,प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के ग्राम लेघपा में बुधवार को ग्रामीण बच्चों के साथ संक्रांति पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर करीब 40 ग्रामीण बच्चों के साथ-साथ बड़ी संख्या में गांव वासी भी शामिल हुए। पर्व के दौरान बच्चों के बीच उपहार स्वरूप स्वेटर एवं बिस्कुट का वितरण किया गया, जिससे बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को पर्व की परंपरा से जोड़ने के साथ-साथ ठंड के मौसम में उन्हें राहत प्रदान करना रहा। इस अवसर पर गांव के जमादार सिंह सहित अधिवक्ता ऋतुरानी, राजू रंजन पांडे, प्रशांत रंजन पांडे, सृजन पांडे, दिनेश गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.