प्रयागराज, फरवरी 1 -- साहित्यिक, सांस्कृतिक संस्था संचारी की ओर से रविवार को सिविल लाइंस स्थित एक होटल में पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि नरेश रॉय ने कथा लेखिका प्रतिमा कपूर की अंग्रेजी पुस्तक 'एंजेलिका एंजल एंड द मेज ऑफ सीक्रेट्स' का विमोचन किया। रॉय ने लेखिका की रचनाधर्मिता को सराहा। लेखकीय अनुभव साझा करते हुए प्रतिमा ने कहा कि मैंने दो दशक पूर्व साहित्य लेखन शुरू किया। इस बीच कविता, कहानी, उपन्यास व अन्य विधाओं में लेखन किया। उन्होंने कहा कि मेरी सचित्र पुस्तकें बच्चे अधिक पसंद करते हैं। इम मौके पर संस्था की प्रमुख ताहिरा काजमी, पूजा गुप्ता, अन्नू अग्रवाल और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.