दुमका, जून 12 -- रामगढ़। ग्राम प्रधान के सहयोगियों लेखा होड़ों का मासिक बैठक इंग्लिशलाल मरांडी की अध्यक्षता में गुरुवार को संपन्न हुई। सभा में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान मांझी संगठन के प्रमंडलीय अध्यक्ष भीम प्रसाद मंडल उपस्थित होकर अपना वक्तव्य रखा। जिसमें मुख्य रूप से संथाल समाज के संस्कृति के बारे में वार्तालाप किया गया। जिसमें सभी सम्मानित लेखा होड़ को नायकी, कूड़ामनायकी, जोगमांझी एवं गंडित को अपना काम के बारे में पूछा गया एवं विभिन्न जानकारी दी गई। पूजा पद्धति के बारे में भी पूछा गया जिसमें सभी ने अपना पूजा पद्धति अलग-अलग बताया। भीम प्रसाद मंडल ने सभी पर त्यौहार एवं संथाल समाज की पूजा पद्धति के बारे में विस्तार से बताया। कहा की संथाल समाज में मूलत साल में 6 पर्व मनाया जाता है। जिसमे बाहा, एरोक, हरीयाड, जानथाड, सोहराय, माघी है। सभ...