लखनऊ, दिसम्बर 29 -- उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग सहायक लेखाकार व लेखा परीक्षक के 1828 पदों पर भर्ती के लिए प्रमाण पत्रों का मिलान 13 जनवरी से 12 फरवरी तक कराएगा। प्रमाण पत्र मिलान के लिए 3475 अभ्यर्थियों को पात्र पाया गया है। आयोग के सचिव अवनीश सक्सेना की ओर से सोमवार को इस संबंध में सूचना जारी की गई। इसके मुताबिक प्रमाण पत्रों का मिलाना रोजाना दो पालियों पूर्वाह्न 10 और अपराह्न 1.30 बजे से किया जाएगा। हर पाली में 100-100 अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। आयोग की वेबसाइट https://upsssc.gov.in पर विस्तृत जानकारी देखी जा सकती है। 3475 अभ्यर्थियों को इस प्रक्रिया पात्र पाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.