प्रयागराज, जनवरी 31 -- नेवादा अशोक नगर स्थित एक स्कूल के प्रबंधक ने अपने लेखाकर्मी के खिलाफ गबन और जालसाजी का मुकदमा कैंट थाने में दर्ज कराया है। म्योर रोड कैंट निवासी आकाश गुप्ता की तहरीर के मुताबिक, वह डिवाइन हार्ट स्कूल नेवादा अशोक नगर के प्रबंधक हैं। उनके स्कूल में राजरूपपुर निवासी करन पुत्र प्रमोद कुमार लगभग तीन वर्षों तक कार्यरत था और लेखा का कार्य देखता था। इस दौरान उसने गंभीर अनियमितता की। उसने अभिभावकों से स्कूल शुल्क अपने और परिजनों के खातों में यूपीआई व अन्य माध्यमों से लिया। करन ने अभिभावकों को नकली रसीदें दीं और स्कूल के वित्तीय रिकॉर्ड में कूटरचना की। इसके बाद वह बिना पूर्व सूचना के स्कूल छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.