हापुड़, दिसम्बर 3 -- हापुड़। सिंभावली ब्लॉक के गांव गंगाधर उर्फ बक्सर खाई बंजर में दर्ज सरकारी भूमि पर ग्राम प्रधान और लेखपाल पर मिलीभगत कर ग्रामीणों ने कब्जा कराने का आरोप लागाया। ग्रामीणों ने मंगलवार को जिला मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन कर डीएम से कार्यवाही करने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि जिले की गढ़मुक्तेश्वर तहसील के गांव गंगाधर उर्फ बक्सर सिंभावली ब्लॉक गांव का पानी पूरानी परती कदयाना खाई खसरा नंबर-413 खाई बंजर में दर्ज है। जिसका रकबा 0.3160 है। उस खाई पर लेखपाल और ग्राम प्रधान मिलकर कब्जा करा रहे है। जबकि उस बंजर खाई में गांव का पानी जाता है जो खाई से होकर तालाब में गिरता है। लेकिन लेखपाल ने बिना नाप व निशानदेही के उसकी गलत रिपोर्ट लगाई है। जिसका ग्रामीण विरोध कर रहे है। गांव की महिलाओं और पुरूषों ने हाथों में सरकारी जमीन पर क...