एटा, जनवरी 5 -- तहसील सदर, अलीगंज, जलेसर में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। डीएम प्रेमरंजन सिंह ने तहसील सदर में जनसमस्याओं को सुनते हुए कहा कि जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करें। लापरवाही, समस्याओं की अनदेखी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तहसील एटा सदर में कुल 12 शिकायतों में से तीन का मौके पर निस्तारण किया गया। एसडीएम सदर विपिन कुमार मोरल, तहसीलदार नीरज वार्ष्णेय, एसीएमओ डॉ. राममोहन तिवारी, नायब तहसीलदार सहित संबंधित अधिकारीगण, एडीएम (वित्त एवं राजस्व) लालता प्रसाद शाक्य ने तहसील अलीगंज में एसडीएम जगमोहन गुप्ता मौजूद रहे। तहसील जलेसर में सीडीओ डॉ. नागेंद्र नारायण मिश्र ने एसडीएम भावना विमल सहित अन्य अधिकारियों ने जनसमस्याएं सुनीं। यहां 17 शिकायतों में से दो का मौके पर निस्तारित किया गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.