देवरिया, अप्रैल 25 -- देवरिया, निज संवाददाता। सदर तहसील के गोविंदपुर में खलिहान की भूमि में अवैध कब्जा होने के बाद भी गलत रिपोर्ट देने वाली महिला लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही कानूनगो पर कार्रवाई की संस्तुति करते हुए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी गई है। उधर देर शाम तक मुकदमा दर्ज करने के लिए कोतवाली पुलिस को तहरीर नहीं मिली थी। डीएम के सख्त तेवर के बाद विभाग में खलबली मच गई है। गोविंदपुर में खलिहान की भूमि है। जिस पर कुछ लोगों ने पक्का निर्माण कर लिया है। गांव के किसी व्यक्ति ने इसकी शिकायत करते हुए उच्च न्यायालय में रिट दाखिल कर दी। लेखपाल ने गलत रिपोर्ट लगाते हुए अवैध कब्जा न होने की बात कह दी। गुरुवार को डीएम दिव्या मित्तल ने खुद अपनी मौजूदगी में इसकी पैमाइश कराई तो आधा दर्जन लोगों का निर्माण खलिहान की भूमि में पाया गया। जिसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.