नई दिल्ली, जनवरी 22 -- यूपी के सीतापुर में तालगांव में सेवानिवृत्त लेखपाल के परिवार को बंधक बना कर 52 लाख की लूट के मामले में चार दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस अब तक एक दर्जन से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर चुकी है पर किसी सटी नतीजे पर नही पहुंच सकी है। लापरवाही बरतने पर एसपी अंकुर अग्रवाल ने घटना के चार दिन बाद तालगांव थाना प्रभारी आशीष तिवारी को लाइन हाजिर कर दिया है। पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर दिनेश प्रकाश पांडेय को अब तालगांव थाने की कमान सौंपी गई है। तालगांव के रसूलपुर स्थित सेवानिवृत्त लेखपाल अमर सिंह के घर में शनिवार देर रात नकाबपोश बदमाश घुस आए थे। बदमाशों ने घर में मौजूद पांच सदस्यों को बंधक बना लिया था। बदमाशों ने घर का कोना-कोना खंगाला था। बदमाशों ने महिलाओं के जेवर उतरवाने के साथ 52 लाख की लूट की ...