फतेहपुर, नवम्बर 30 -- फतेहपुर। एसआईआर के काम के दबाव में शादी के एक दिन पहले ही फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाले लेखपाल के परिजनों से बसपाईयों ने मुलाकात की। इस दौरान बसपाईयों ने परिजनों की आर्थिक मदद करने के साथ ही घटनाक्रम को जानने के बाद न्याय की लड़ाई लड़ने का भरोसा दिलाया। खजुहा में मृतक लेखपाल सुधीर कुमार के परिजनों से रविवार को बसपा के वरिष्ठ नेता राजू गौतम ने आवास पहुंचकर संवेदना जाहिर की। कहा कि बहुजन समाज पार्टी मृतक के परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाक हर मदद देने के लिए खड़ी है। उन्होंने परिजनों की आर्थिक मदद करने के साथ ही हर संभव सहयोग किए जाने का आश्वासन दिया। घटना की जानकारी लेने के बाद कहा कि जिस प्रकार एक सरकारी कर्मचारी की कथित उत्पीड़न के कारण मौत हुई है वह बेहद चिंताजनक और दुखद है। आरोप लगाते हुए कहा कि एसआईआर प्रभारी तथा स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.