हापुड़, मार्च 8 -- हल्का लेखपाल की मिलीभगत से श्मशान भूमि में अवैध कब्जा होने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने थाने में तहरीर देकर जांच और कार्रवाई की गुहार लगाई। सिंभावली क्षेत्र के गांव धनपुरा में श्मशान के लिए आरक्षित भूमि में अवैध कब्जा होने से ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त हो रहा है। ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि सुखपाल सिंह ने थाना प्रभारी को शिकायती पत्र दिया है। जिसमें उल्लेख किया है कि गांव धनपुरा के खसरा नंबर 636 वाली भूमि श्मशान और 640 खसरा वाली भूमि चकमार्ग और नाली के लिए छोड़ी हुई है। जिसमें गांव के ही कुछ दबंग लोगों ने अवैध ढंग में कब्जा किया हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस धांधली में हल्का लेखपाल की मिलीभगत सबसे अहम भूमिका निभा रही है। जिसके चलतेश्मशान भूमि में खड़े हरे भरे पेड़ों को भी काटा जा रहा है। जिससे दिवंगत आत्माओं का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.