मुजफ्फर नगर, जनवरी 9 -- गुरुवार की देर रात को शाहपुर के समीप तेज रफतार से दौड़ रही लेखपाल की गाडी ने किसानों की भैंसा-बुग्गी में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों किसान गंभीर रूप से घायल हो गए,जबकि एक भैंसे की मौके पर ही मौत हो गई । इतना ही नहीं दोनों किसानों की बुग्गी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल किसानों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर गंभीर हालत के चलते रेफर किया गया। वही पुलिस ने लेखपाल को हिरासत में लिया है। घायल किसानों के परिवार की ओर से लेखपाल के विरुद्ध तहरीर दी है। तहसील में कार्यरत लेखपाल विपिन मोतला गुरूवार की देर शाम को तहसील से काम खत्म करने के बाद अपनी स्कार्पियों गाड़ी से घर जा रहा था। शाहपुर गांव के समीप पहुंचा तो आगे चल रहे किसानों की बुग्गी में स्कार्पियों में जोरदार ट...