सुल्तानपुर, जून 18 -- दोस्तपुर, सुलतानपुर। क्षेत्र के सुरहुरपुर, बरूआ सकरवारी, उघड़पुर, भटपुरा, उदयपुर सकरवारी, खानीपुर, भदिला और बेलवारे गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने ढेमा सर्कल के लेखपाल को हटाने की मांग करते हुए कहा कि उनकी लापरवाह कार्य शैली के कारण छात्र-छात्राओं को जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र समय से नहीं मिल पा रहे हैं, जिससे उन्हें छात्रवृत्ति, प्रवेश और अन्य योजनाओं में दिक्कतें हो रही हैं। किसानों ने भी आरोप लगाया कि खसरा-खतौनी की नकल न मिलने के कारण किसान क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन अटका पड़ा है। इससे खेती-किसानी पर असर पड़ा है। ग्रामीणों ने चेताया कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करेंगे। जिलाधिकारी ने जांच का आश्वासन दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.