मऊ, सितम्बर 19 -- मधुबन। तहसील के एक लेखपाल एवं कानूनगो पर बिना किसी आदेश के दबंगई से एक महिला का घर गिराए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़िता ने मुख्यमंत्री से लेकर सभी सक्षम अधिकारियों के दरबार में गुहार लगा चुकी है, लेकिन उसे अब तक न्याय नहीं मिल पाया है। मधुबन के ग्रामसभा सिकड़ीकोल निवासिनी सुनीता पत्नी नरेश का आरोप है कि उसे बिना सूचना दिए हल्का लेखपाल राम प्रताप यादव एवं कानूनगो योगेंद्र यादव द्वारा बेदखली की कार्रवाई की गई। उसके बने घर, हैंडपम्प, नाद-खूंटा आदि को बिना किसी सक्षम अधिकारी के आदेश के गिरा दिया गया। बरसात के इस मौसम में प्रार्थिनी को अपने परिवार एवं पशुओं के रहने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। महिला ने घटनाक्रम की निष्पक्ष जाँच कराकर सम्बंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.