महोबा, नवम्बर 8 -- कुलपहाड़, संवाददाता। खाद वितरण को लेकर थाना प्रभारी और लेखपाल में हुई नोकझोंक के बाद लेखपालों ने खाकी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। विरोध प्रदर्शन कर थाना प्रभारी पर कार्रवाई की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। पनवाड़ी विकास खंड के कोटरा गांव में खाद वितरण को लेकर थाना प्रभारी महोबकंठ और लेखपाल के साथ हुई नोकझोंक के बाद शुक्रवार को लेखपाल संघ के अध्यक्ष विकास चंद्र यादव के नेतृत्व में लेखपालों ने तहसील में विरोध प्रदर्शन किया। लेखपालों ने कहा कि खाद वितरण में टोकन वितरण के लिए ड्यूटी लगाई गई है। थाना प्रभारी महोबकंठ के द्वारा ड्यूटी कर रहे लेखपाल के साथ अभद्रता करते हुए नौकरी करना सिखा दूंगा की धमकी दी गई। कहा कि पूर्व में भी लेखपाल शिवकरन कुशवाहा, उर्वशी त्रिपाठी के साथ अभद्रता की जा चुकी है। लेखपालों ने खाद वितरण में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.