एटा, फरवरी 8 -- उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले तीसरे दिन शनिवार को भी तहसील सदर के लेखपालों ने कार्य बहिष्कार करते हुए तहसील परिसर में धरना करते हुए प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन के दौरान संगठन तहसील सचिव चक्रपाणि ने बताया कि कृषि गणना मानदेय बकाया है। क्रॉप कटिंग वर्ष 2015 से आज तक का मानदेय नहीं दिया गया है। महंगाई भत्ते एवं एरियर का भी भुगतान नहीं किया गया है। लेखपालों को आय, जाति, मूल निवास का मानदेय सितंबर 2019 से आज तक नहीं दिया गया है। लेखपाल विपिन कुमार व विकास कुमार का स्थायीकरण नहीं किया गया हैं। सभी लेखपालों ने संयुक्त रूप से मांग उठाई कि लेखपाल संगठन की अध्यक्ष लेखपाल कल्पना भदौरिया का स्थानान्तरण सदर से अलीगंज तहसील कर दिया गया है, जिसे तत्काल निरस्त किया जाए। इसके साथ ही तहसीलदार एटा संदीप सिंह का ...