सिद्धार्थ, जनवरी 8 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। राजस्व प्रशासन को और अधिक मजबूत व व्यवस्थित बनाने की दिशा में सरकार ने अहम पहल शुरू कर दी है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान प्रत्येक लेखपाल हल्के में पंचायत भवन परिसर में एक कक्ष के निर्माण की योजना पर काम तेज कर दिया गया है। इस योजना को धरातल पर उतारने के लिए राजस्व परिषद ने सूबे के सभी जिलाधिकारियों से आवश्यक सूचनाएं तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। राजस्व परिषद के आयुक्त एवं सचिव की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि प्रदेश में कार्यरत राजस्व लेखपालों के लिए उनके-उनके हल्कों में पंचायत भवन परिसर में एक कक्ष का निर्माण प्रस्तावित है। इसके लिए जिला स्तर पर उपलब्ध संसाधनों और व्यावहारिक स्थितियों का आकलन जरूरी है। पत्र के माध्यम से जिलाधिकारियों से दो महत्वपूर्ण बिंदुओं पर स्पष्ट जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.