आजमगढ़, मार्च 18 -- सगड़ी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के नरहन खास गांव निवासी बिंदुमती देवी ने गांव के प्रधान और लेखपाल के बिना सिमांकन के अवैध निर्माण करने का आरोप लगाया। जबरदस्ती घर के सामने बन रही दीवार के निर्माण को रोकने की मांग की। नरहन गांव की बिंदुमती ने उपजिलाधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में कहा कि उसका आबादी में आवासीय मकान गाटा संख्या 595 में रकबा .24 हेक्टेयर में बना हुआ है। बगल में स्थित गाटा संख्या 696 में वर्षों से लोगों ने अपना मकान बनाकर कब्जा कर रखा है। पूर्व प्रधान ने बिना सीमांकन कराए लगभग 4.3 बिस्वा बंजर जमीन को बरात ठहरने के लिए आवंटित कराते सुरक्षित करा दिया। जबकि मौके पर जमीन खाली ही नहीं थी। वर्तमान प्रधान बिना किसी सीमांकन के बरात के लिए आवंटित जमीन बताते हुए मेरे दरवाजे के सामने दीवार का निर्माण शुरू कर दिये है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.