देहरादून, जून 5 -- विश्व पर्यावरण दिवस पर गुरुवार को लेखक गांव थानों में विभिन्न स्कूलों कॉलेजों के छात्र-छात्राओं के साथ पर्यावरण विशेषज्ञ, वैज्ञानिकों, प्रकृति एवं पर्यावरण प्रेमियों द्वारा नेचर वॉक एवं पर्यावरण पर क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से छात्र-छात्राओं को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया। प्रतिभागियों ने वन विभाग विश्रामगृह थानों से लेखक गांव तक नेचर वॉक किया। मुख्य अतिथि माटी कला बोर्ड उपाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि पर्यावरण तभी सुरक्षित रह सकता है। जब व्यक्ति प्रकृति और अपनी माटी से प्रेम करे। मिट्टी जीवन का सार है, जो मनुष्यों, विभिन्न प्रकार की जीव- जंतुओं और पादपों व पेड़- पौधों का पोषण करती हैं। नेचर साइंस निदेशक डॉ. रमन कुमार ने कहा कि मानव जीवन में प्लास्टिक पूरी तरह घुसपैठ कर चुका है। इसे हर हालत में बंद करना होग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.