बागपत, अप्रैल 26 -- दिनोंदिन गर्मी बढ़ती जा रही है। जिसके चलते लोग परेशान हो रहे है। शुक्रवार को दोपहर के समय तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जिसके चलते सड़क से लेकर बाजारों तक में सन्नाटा पसरा रहा। गर्मी से बचने के लिए लोग घरों में कैद रहे ओर एसी-कूलर के जरिए गर्मी से राहत पाते नजर आए। जनपद में गर्मी का प्रकोप दिनोंदिन बढ़ रहा है। सूरज की तपिश से आमजन से लेकर बेजुबानों तक का हाल बेहाल है। हर रोज तापमान में ईजाफा हो रहा है। शुक्रवार को जैसे जैसे दिन परवान चढ़ता गया, वैसे वैसे गर्मी का ग्राफ भी बढ़ता रहा। सुबह 11 बजे ही धूप में निकलना मुशिकल हो गया। गर्मी से बचने के लिए लोगों को कैप, गमछा व छाते का सहारा लेना पड़ा। दोपहर एक बजे से तीन बजे तक लू के थपेड़ों के चलते लोग घरों में कैद हो गए। इस कारण बाजारों से लेकर मुख्य मार्गो तक पर सन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.