मेरठ, अप्रैल 6 -- मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र के गांव बजोट में 15 वर्षीय उमर की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। हत्यारोपी ने आत्महत्या दर्शाने के लिए उमर के शव को पेड़ पर लटका दिया था। शनिवार को एसपी सिटी ने घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की मानें तो आरोपी अमन लूडो में उमर से 10 हजार रुपये जीत चुका था, जिन्हें देने से उमर मना कर रहा था। इस पर दोनों में झगड़ा हुआ और उसने उमर की हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया। पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह व सीओ आशुतोष कुमार ने बताया 3 मार्च को बजोट गांव में एक पेड़ पर 15 वर्षीय किशोर का शव लटका मिला। पहचान नहीं हुई और शव मोर्चरी भेजा गया। अगली सुबह उमर गार्डन निवासी शान मोहम्मद ने थाने पहुंचकर शव की पहचान अपने 15 वर्षीय बेटे उमर मोहम्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.