लातेहार, मई 27 -- चंदवा, प्रतिनिधि। पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना के आधार पर चंदवा पुलिस ने राहुल सिंह गैंग के सात अपराधियों को हथियार समेत पकड़ने में सफलता पाई है। इस संबंध में पुनि सह थाना प्रभारी रणधीर सिंह ने बताया कि पुलिस कप्तान के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविंद कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर थाना क्षेत्र के पन्नाटांड़ जंगल से लूट की योजना बनाते राहुल सिंह गैंग के सात अपराधियों की गिरफ्तारी हुई। गिरफ्तार अपराधियों में रोहित कुमार लोहरा, पिता द्वारिका लोहरा, कुंदन तूरी, पिता स्व महेंद्र तूरी ( दोनों कूरा, लातेहार), विशाल लोहरा, पिता दिनेश लोहरा, (चंदनडीह, लातेहार), शुभम लोहरा, पिता अर्जुन लोहरा (बुल्हू, चंदवा), प्रमोद लोहरा, पिता महेंद्र लोहरा (कुरियाम कला, बालुमाथ), विक्रांत सिंह, पिता रामवृक्ष सिंह, (हे...