हजारीबाग, फरवरी 9 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। बीते सात फरवरी को बड़कागांव डेली मार्केट के समीप नंदनी ज्वेलर्स दुकान में हुई लूट व गोलीबारी मामले को लेकर बड़कागांव के व्यवसायिक संघ ने इस घटना का विरोध करते हुए सोमवार को दुकान बंद रखा। वहीं संघ ने घटना की निंदा करते हुए अपनी सुरक्षा पर गहन विचार विमर्श की। मौके पर बैठक में पहुंचे बड़कागांव इंस्पेक्टर ललित कुमार ने संघ के बैठक में मौजूद लोगों को आश्वासन देते हुए कहा कि मामले की छानबीन करते हुए जल्द से जल्द अपराधियों को पड़कर उन्हें जेल भेजा जाएगा। संघ ने बड़कागांव पुलिस से लूट कांड व गोलीबारी का उद्भेदन करने, अपराधियों का अविलंब गिरफ्तारी करने, बड़कागांव के चौक - चौराहा में सीसीटीवी कैमरे लगाने,बड़कागांव में नो एंट्री का पालन करने की मांग की। वहीं लूट कांड व गोलीबारी मामले को लेकर बड़कागांव थाना...