बरेली, फरवरी 7 -- बहेड़ी, संवाददाता। देवरनियां पुलिस ने महिला से लूटपाट करने वाले तीन बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। जबकि एक पुलसकर्मी को गोली लगी है। पकड़े गए बदमाशों से एक बाइक और लूट का सामान बरामद किया गया है। रामपुर जिले के थाना मिलक इलाके के गांव ग्राम गदईया निवासी रनवीर पुत्र राजेंद्र कुमार सेमीखेड़ा चीनी मिल में कार्यरत हैं। बीती 18 जनवरी को नैनीताल हाईवे पर नायरा पंप के पास स्प्लेंडर सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उनकी पत्नी से पर्स छीन लिया था। जिसमें 6 हजार रुपये,एक मोबाइल और जेवर थे। देवरनियां पुलिस रिपोर्ट दर्ज बदमाशों की तलाश में जुटी थी। इंस्पेक्टर आशुतोष द्विवेदी ने पुलिस टीम के साथ चेकिंग के दौरान इटौआ के पास मुठभेड़ में तीन बदमाशों को घेरकर पकड़ लि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.