बदायूं, जून 23 -- उघैती, संवाददाता। 10 मई को गांव कोठा में सीमेंट-सरिया व्यापारी से दो लाख की लूटपाट के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने 25 हजार के इनामी तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। लूटी गई नगदी की कुछ रकम भी बरामद की गई है। पुलिस उसका नाम संज्ञान में आने के बाद सरगर्मी से तलाश कर रही थी। उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है। गांव कोठा में सरिया-सीमेंट व्यापारी रोहित गुप्ता से मारपीट कर स्थानीय निवासी सुरेंद्र सिंह यादव, जरीफनगर के गांव करियामई निवासी मुकेश एवं एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा दो लाख की लूट और मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने का मुकदमा दर्ज किया गया था। व्यापारी रोहित गुप्ता की मौत के बाद मुकदमे को हत्या की धाराओं में तरमीम कर दिया गया। व्यापारियों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने पहले मुख्य आरोपी सुरेंद्र को ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.