आजमगढ़, मार्च 20 -- रानी की सराय। क्षेत्र के कोटिला के पास बाइक सवार ने लूट की सूचना दी थी। पुलिस की जांच में घटना फर्जी निकली। मामला पति-पत्नी के विवाद का निकला। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के दयालपुर निवासी रामअवतार चौहान आयुर्वेदिक दवा कंपनी में काम करते हैं। वे शहर के बागेश्वर नगर में किराए के मकान मे रहते हैं। दिल्ली से काम से लौटने के बाद पत्नी के साथ गांव जा रहे थे। कोटिला के पास पहुंचे तो बाइक में पेट्रोल खत्म हो गया। पत्नी को वहीं छोड़कर वे पेट्रोल लेने चले गए। इस बीच पति ने पुलिस को फोन कर सूचना दी कि महिला का बैग छीनकर बदमाश फरार हो गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पूछताछ के दौरान पति ने फर्जी सूचना कबूल कर ली। थाना प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि जांच में सूचना फर्जी निकली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.