बदायूं, अप्रैल 6 -- शुक्रवार को दिनदहाड़े दंपति से लूट की वारदात के दूसरे दिन भी पुलिस बदमाशों तक नहीं पहुंच सकी है। एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार के निर्देश पर चार अलग-अलग पुलिस टीमें बदमाशों की तलाश में जुटी हैं, संदिग्धों से पूछताछ की है। मूसाझाग के काजी सहौरा गांव के सर्जन और उनकी पत्नी मीना के साथ घटपुरी व औरंगाबाद गांव में हुई थी। दंपति नवाबगंज क्षेत्र के अकूपुर स्थित ससुराल से लौट रहे थे। बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर महिला से गहने लूट लिए थे। बदमाशों ने बैग की तलाशी भी ली लेकिन तभी एक कार आ गई। घबराकर वे मौके से फरार हो गए। पुलिस मान रही है कि लुटेरे क्षेत्र के ही किसी गिरोह से जुड़े हो सकते हैं, जिन्होंने रेकीकर वारदात को अंजाम दिया। शनिवार को पुलिस की टीमें पूरे इलाके में संदिग्धों से पूछताछ करती रहीं। फील्ड यूनिट और सर्विलांस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.