सीतापुर, अक्टूबर 7 -- मछरेहटा, सीतापुर। मछरेहटा के सेमरा गांव में सोमवार को महिला ने पति की पिटाई कर बाइक व पांच हजार रुपये लूट की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दी। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। जांच में पता चला की लकड़ी कटान के दो हजार रुपये न मिलने पर ठेकेदार के कहने पर यह खेल रचा गया था। सेमरा निवासी मीना ने पुलिस कंट्रोल को सूचना दी की पति राजेश की बाइक व पांच हजार रुपये सेमरा निवासी दीपक ने लूट लिये हैं। मछरेहटा थाना प्रभारी के मुताबिक जांच में लूट की सूचना फर्जी पाई गई। आरोपी दीपक व राजेश को गिरफ्तार कर बाइक सीज कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.