बिजनौर, फरवरी 13 -- क्षेत्र के गांव बूदरा कला में उसे वक्त हड़कंप मच गया। जब झूठी एक लाख रूपये की लूट की सूचना बाइक सवार युवक द्वारा डायल 112 पर दी गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो देखा ई रिक्शा और बाइक की भिड़ंत हुई थी जिसमें बाइक सवार युवक घायल हो गया था। पुलिस ने बाइक सवार युवक को घायल अवस्था में 108 की एंबुलेंस से सीएचसी स्याऊ भर्ती कराया। नगर के मोहल्ला सराय रफी निवासी शानू पुत्र यामीन ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी थी कि उसके साथ ई रिक्शा चालक ने उसकी बुलेट बाइक में जोरदार टक्कर मार दी थी जिसमें उसके साथ उसका ड्राइवर सलमान भी मौजूद था। जिसमें शानू गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसने बताया था कि वह मुर्गी पालन का कार्य करता है नलपुरा से अमित के पास से एक लाख रूपए लेकर आ रहा था। ई रिक्शा में 10 से 12 लोग सवार लोग थे। बताया कि उन्होंने उ...