धनबाद, जनवरी 14 -- कतरास, प्रतिनिधि। कतरास के खेतान टावर में श्री जमनादास विशेसरलाल स्वर्णाभूषण की दुकान में 15 दिन पूर्व सोना-चांदी के जेवरात की हुई लूट की घटना का उदभेदन करने को लेकर मंगलवार को कतरास चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने कतरास के व्यवसायियों के साथ थाना प्रभारी असित कुमार सिंह को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान दुकानदारों ने कहा कि पुलिस प्रशासन के द्वारा अपराध रोकने के लिए जो भी कदम उठाए जा रहे हैं, हमलोग उसका पूर्ण रूप से समर्थन करते हैं। वरीय पुलिस अधीक्षक से थाना स्तर के सभी पदाधिकारियों के द्वारा किए गए कार्यो से वे लोग संतुष्ट है। खेतान टावर में घटी लूटपाट की घटना के उदभेदन के बाद लगातार अपराधियों पर नकेल कसने की, जो कार्रवाई पुलिस के द्वारा की जा रही है, वह सराहनीय है। मौके पर कतरास चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव मनोज ग...