नई दिल्ली, फरवरी 1 -- नई दिल्ली, का.सं.। गांधी नगर इलाके में मोबाइल झपटमारी का विरोध करने पर बदमाशों ने घरेलू सहायक युवक को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, 25 वर्षीय सागर ओल्ड सीलमपुर, गांधी नगर में रहता है और घरेलू सहायक का काम करता है। 29 जनवरी की सुबह करीब 9:30 बजे दुकान जाते समय दो बदमाशों ने उसका मोबाइल छीनने की कोशिश की। विरोध पर एक आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया और दोनों फरार हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.