मेरठ, जनवरी 5 -- परतापुर थाना क्षेत्र में दिल्ली-दून हाईवे पर कैंटर चालक के साथ हुई वारदात का पुलिस ने खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से लूटे गए इलेक्ट्रॉनिक सामान की 27 पेटियां बरामद की हैं। रविवार को एसपी सिटी ने प्रेस वार्ता कर बताया कि दो जनवरी को हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र से पैनासोनिक कंपनी के इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स लेकर एक कैंटर फरीदाबाद जा रहा था। कैंटर परतापुर हाईवे पर पहुंचा तो बोलेरो सवार तीन युवकों ने रोडरेज का बहाना कर वाहन का पीछा शुरू कर दिया। फ्लाईओवर के नीचे कैंटर को जबरन रुकवाकर आरोपियों ने चालक संजीव से मारपीट की और ताले तोड़कर कीमती इलेक्ट्रॉनिक सामान लूट लिया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। वारदात के खुलासे को विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने आसपास सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और ...