बेगुसराय, फरवरी 19 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। बरौनी-तेघड़ा रेललाइन के बीच बरौनी फ्लैग के समीप गुरुवार की अहले सुबह चलती ट्रेन में बदमाशों ने एक रेलयात्री के साथ लूटपाट की। लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने ट्रेन से यात्री को बाहर फेंक दिया। इससे यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गया। ट्रैकमेन की सूचना पर पहुंची बरौनी रेल पुलिस ने रेलवे लाइन के पास खून से लथपथ हालत में उक्त यात्री को उठाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। वहां वह मौत से जूझ रहा है। जख्मी ने पुलिस के समक्ष अपनी पहचान खगड़िया जिले के चौथम थाना के करुआ मोड़ निवासी मो. अख्तर अली के पुत्र मो. जाबिर के रूप में बतायी। उठाने के समय जख्मी ने पुलिस को बताया था कि उससे तीन-चार लोगों ने मिलकर मारपीट कर सामान व पैसे लूट लिया। उसके बाद लात मारकर ट्रेन से बाहर धकेल दिया। जख्मी के द्वारा पहचान ब...