नई दिल्ली, जनवरी 9 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। न्यू उस्मानपुर इलाके में वीर नर्सिंग होम के पास बुधवार को एक व्यक्ति के साथ दो अज्ञात बदमाशों ने मारपीट के बाद 30 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। आरोपियों के जाने के बाद पीड़ित ने शिकायत देकर मामला दर्ज कराया और पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक, 40 वर्षीय पीड़ित विजय गुप्ता न्यू उस्मानपुर इलाके में गली संख्या सात, सुदामापुरी चौक, गामड़ी में परिवार के साथ रहते हैं। सात जनवरी की शाम करीब 7:40 बजे वह अपनी स्कूटी से वीर नर्सिंग होम, साढ़े चार पुश्ता, उस्मानपुर के पास कुछ सामान खरीदने गए थे। इसी दौरान दो युवक उनके पास आए और दोनों ने उन्हें रोककर मारपीट शुरू कर दी और एक ने हेलमेट से भी हमला किया। जबकि दूसरे ने लात घूंसों से जमकर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.