दुमका, फरवरी 4 -- दुमका। प्रतिनिधि लूटपाट कांड के दो मामले का हंसडीहा थाना की पुलिस टीम ने उद्भेदन करते हुए पिस्तौल,कारतूस के साथ बिहार राज्य के भागलपुर एवं बांका जिला के दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस टीम ने एक बुलेट सहित दो बाइक,लूटे गए सोने की अंगूठी एवं 7.65एमएम के देसी पिस्तौल व कारतूस को बरामद किया है। हंसडीहा पुलिस की यह बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। मंगलवार को दुमका के पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार ने अपने आवासीय कार्यालय में पत्रकारों के साथ बातचीत में बताया कि 2 फरवरी को दिन दहाड़े हंसडीहा-दुमका मुख्य मार्ग पर हंसडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बढ़ैत गांव के समीप एक शराब दुकान के कर्मी से बाइक एवं सोने की अंगूठी को लूट लिया गया था। अपराधियों ने ओवरटेक कर शराब दुकान के कर्मी राम ...