बागेश्वर, फरवरी 6 -- गरुड़। लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को बैजनाथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही लूटी गई दस हजार की धनराशि भी बरामद कर ली है। कोतवाली क्षेत्र बैजनाथ के अंतर्गत गत दिनों एक राह चलते व्यक्ति से हर्षित लोहनी पुत्र स्व. अनिल लोहनी निवासी दर्शानी व मनीष सिंह मेहरा उर्फ थापू पुत्र नंदन सिंह मेहरा निवासी तैलीहाट ने दस हजार रुपए लूट लिए। पीड़ित ने कोतवाली बैजनाथ में प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने बीएनएस की धारा 309( 6 ), 351 ( 2 ), 352 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया। मामले के खुलासे के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। कोतवाल कैलाश सिंह बिष्ट ने बताया कि दोनों आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। उन्होंने बताया कि मामले में बीएनएस की धारा 317 ( 2 ), 3,5 की बढ़ोतरी की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.