मेरठ, मार्च 6 -- मेरठ, कार्यालय संवाददाता। लूटपाट करने वाला एक गैंग टीपीनगर थाने में रजिस्टर्ड किया गया है। गैंग में कुल पांच सदस्य हैं, जिनमें एक महिला भी शामिल है। यह गैंग सुबह के समय टहलने वाली महिलाओं को अपना निशाना बनाकर उनसे चेन व कुंडल लूट की वारदात करता था। सभी आरोपियों के खिलाफ पहले से अलग अलग थानों में काफी मामले दर्ज हैं। एसएचओ सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि गैंग का लीडर अजय कुमार पुत्र महेंद्र सिंह निवासी न्यू अशोक पुरी थाना कंकरखेड़ा मूलनिवासी ग्राम मैथना थाना इंचौली है। उसके गैंग में दिपीन कुमार गौतम पुत्र शौकीन पाल गौतम निवासी साधू नगर कंकरखेड़ा, अमन कुमार पुत्र सुरेश कुमार उर्फ कालू निवासी कुम्हार मंडी अशोकपुरी कंकरखेड़ा, संजय उर्फ हावड़ा पुत्र राजेंद्र निवासी न्यू गोविंदपुरी थाना कंकरखेड़ा मूल निवासी मूडा पाण्डेय थाना पा...