महाराजगंज, मई 11 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। भिटौली थाना क्षेत्र के धर्मपुर चौराहे पर दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम देकर सनसनी मचाने वाले बदमाशों को एक सप्ताह के अंदर मुठभेड़ में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के गिरोह में एक महिला भी शामिल थी। वह मास्टमाइंड की बुआ है। गिरोह का सरगना अपने साथियों के साथ सराफा की दुकानों को लूटता था। लूटे गए गहनों को अपनी बुआ को दे देता था। बुआ इन गहनों में से कुछ को ज्वेलरी की दुकानों में बंधक रख देती थी। कुछ गहनों को गलाकर टिकिया बनवा देती थी। मास्टरमाइंड मन में यह मंशा पाले हुए था कि वह लूटे गए गहनों को बेच कर बोलेरो खरीदेगा, पर पुलिस ने मंसूबे पर पानी फेर दिया। लूटकांड में पुलिस के हत्थे चढ़े अरविन्द यादव उर्फ बङकू पुत्र स्व. रामसेवक यादव(22) गोरखपुर जिले के रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के गायघाट खुर्...