बिहारशरीफ, मार्च 5 -- लूटकांड के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार एक माह पहले रेलकर्मी के साथ की गयी थी लूटपाट गिरफ्तार बदमाश नौरंगा गांव का है रहने वाला इस्लामपुर, निज संवाददाता। एक माह पूर्व रेलवेकर्मी के साथ मारपीट कर मोबाइल एवं नगद लूटने के आरोपित को इस्लामपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बदमाश के पास से लूटा गया मोबाइल भी बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि एक फरवरी को रेलवेकर्मी बबलू कुमार के साथ मारपीट करते हुए नगद लूट लिया गया था। इतना ही नहीं घटना की जांच करने पहुंची पुलिस पर पथराव भी किया गया था। मामले को गंभीरता को लेते हुए तकनीक की मदद से पुलिस ने घटना का उद्भेदन करते हुए नौरंगा गांव निवासी दिपक कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर पुलिस पर पथराव करने का भी आरोप है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.