रुद्रपुर, फरवरी 20 -- नानकमत्ता, संवाददाता। नानकमत्ता में आठ फरवरी को रिटायर्ड स्वास्थ्य कर्मी के घर में हुई लूट के मास्टर माइंड समेत फरार तीनों आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को किच्छा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से लूटे गए जेवरात और नकदी भी बरामद हुई है। दो बदमाश पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। नानकमत्ता के वार्ड तीन निवासी रिटायर्ड स्वास्थ्य कर्मी रईस अहमद के घर आठ फरवरी को दिनदहाड़े उनकी पत्नी शाहीन को बंधक बनाकर लाखों के जेवरात और पचास हजार की नकदी, मोबाइल लूट लिया गया था। घर के भीतर तीन हथियारबंद बदमाश घुसे थे। घटना के बाद पुलिस की टीमें गठित की गई थीं। गुरुवार को एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि 19 फरवरी को एसओजी रुद्रपुर और थाना नानकमत्ता पुलिस को सूचना मिली कि लूट में शामिल मेरठ निवासी बदमाश अपने हिस्से की ज्वेलरी ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.