चम्पावत, जुलाई 19 -- लोहाघाट। राजकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल लुवाकोट में क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन को ठीक करने का काम शुरू हो गया है। इस संबंध में हिन्दुस्तान अखबार ने बीते शनिवार को खबर प्रकाशित की गई थी। जिसके बाद जल संस्थान ने काम शुरू किया। बाराकोट के लु्वाकोट स्कूल की क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन ठीक करने का कार्य शनिवार से शुरू हुआ। जल संस्थान की बिछाई लाइन बीते चार साल से क्षतिग्रस्त चल रही थी। इससे विद्यार्थियों के साथ ही स्टाफ को परेशानी झेलनी पड़ रही थी। भोजन माता गोविंदी देवी को एमडीएम बनाने के लिए मीलों दूर गधेरे से पानी लाना पड़ रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...