लखनऊ, मार्च 27 -- लुलु मॉल स्थित कल्यान ज्वैलर्स से करीब चार तोले के दो कंगन चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार हुई महिला को सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने रिमाण्ड पर लिया। 24 घंटे की रिमाण्ड के दौरान महिला की निशानदेही पर दो कंगन बरामद हुए। वारदात में शामिल दो अन्य महिलाएं पहले से ही जेल में बंद हैं। मॉल में जेवर चुराते आईं थी नजर एसआई विपिन प्रताप सिंह ने बताया कि 13 सितंबर 2024 को लुलु मॉल स्थित कल्यान ज्वैलर्स के मैनेजर पवन कुमार जायसवाल ने चार तोले के दो कंगन चोरी होने का मुकदमा दर्ज कराया था। स्टोर में लगे सीसी कैमरों की फुटेज चेक करने पर महिलाओं की पहचान हुई थी। जिन्हें पुलिस तलाश रही थी। लखनऊ में वारदात कर महिलाएं कानपुर भाग गई थी। 14 सितंबर को कानपुर रायपुरवा पुलिस ने माया और पूनम को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। आरोपितों से पूछताछ के बाद मुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.